दिनदहाड़े स्टेशन बना जेबकतरों का शिकारगाह! वाशिंग पिट रेलवे स्टेशन पर रची जा रही थी खामोश लूट की साजिश, 13:15 बजे गुप्त सूचना से हड़कंप, GRP–RPF की संयुक्त दबिश में ब्लेड, चोरी के पर्स और 6 मोबाइल के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, यात्रियों की मेहनत की कमाई लूटने निकले थे दरभंगा के पेशेवर जेबकतरे, पढ़िए पूरी खौफनाक क्राइम रिपोर्ट.....
रेल यात्रियों की भीड़, प्लेटफॉर्म की चहल-पहल और ट्रेनों की आवाज़ के बीच अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन 4 जनवरी 2026 की दोपहर रेल पुलिस की सतर्क निगाहें उन पर भारी पड़ गईं। दरभंगा रेल थाना क्षेत्र में एक बार फिर यह साबित हो गया कि स्टेशन अब अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा. पढ़े पूरी क्राइम रिपोर्ट......
दरभंगा। रेल यात्रियों की भीड़, प्लेटफॉर्म की चहल-पहल और ट्रेनों की आवाज़ के बीच अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन 4 जनवरी 2026 की दोपहर रेल पुलिस की सतर्क निगाहें उन पर भारी पड़ गईं। दरभंगा रेल थाना क्षेत्र में एक बार फिर यह साबित हो गया कि स्टेशन अब अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा।

Advertisement
13:15 बजे की गुप्त सूचना और खौफनाक साजिश: दिनांक 04.01.2026, समय लगभग 13:15 बजे, रेल थाना दरभंगा को गुप्त सूचना मिली कि वाशिंग पिट रेलवे स्टेशन दरभंगा के पास कुछ संदिग्ध लोग यात्रियों की जेब साफ करने की फिराक में मंडरा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना हरकत में आया। थानाध्यक्ष कुंदन के नेतृत्व में GRP और RPF की संयुक्त टीम, जिसमें RPF इंस्पेक्टर पुरुषराज मीणा सहित अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे, बिना समय गंवाए मौके के लिए रवाना हो गई।

Advertisement
घेराबंदी, तलाशी और अपराध का भंडाफोड़: पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में पाए गए। शक की सुई उन्हीं पर टिक गई। हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई तो जो सामने आया, उसने रेलवे यात्रियों की रूह कंपा दी। तलाशी के दौरान बरामद हुए 06 मोबाइल फोन (अलग-अलग कंपनियों के) नकद ₹3240, चोरी का पर्स, ब्लेड का टुकड़ा (जेब काटने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक औजार) यह साफ हो गया कि ये लोग कोई मामूली संदिग्ध नहीं, बल्कि पेशेवर जेबकतरे हैं, जो ट्रेन और स्टेशन को अपना शिकारगाह बना चुके थे।

Advertisement
चार शातिर अपराधी गिरफ्त में: पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई- मो0 जाहिद, उम्र 20 वर्ष पिता – मो0 नजीरुल हक पता– निगो जमालपुर वार्ड नं. 31, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा, मो0 नजरेजुल, उम्र 35 वर्ष पिता– मो0 मोतिजल रहमान, पता – खजुरबाड़ा वार्ड नं. 08, थाना कमतौल, जिला दरभंगा, महानंद पासवान, उम्र 38 वर्ष, पिता– स्व0 राम अहिलाद पासवान, पता– छपकी पूरी वार्ड नं. 14, थाना सदर, जिला दरभंगा, सोनी राय, उम्र 45 वर्ष, पिता– जगदीश राय, पता– गंगवाड़ा वार्ड नं. 09, थाना सदर, जिला दरभंगा

Advertisement
अपराध की जड़ें गहरी, इतिहास भी काला: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन चारों में से कम से कम दो अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है। यानी ये लोग पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुके हैं, लेकिन आदत से मजबूर होकर फिर उसी अंधेरी दुनिया में लौट आए।

Advertisement
रेलवे यात्रियों के लिए राहत, अपराधियों के लिए चेतावनी: GRP और RPF की इस संयुक्त कार्रवाई ने यह संदेश साफ कर दिया है कि रेलवे स्टेशन अब अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना नहीं, बल्कि पुलिस की नजरों का केंद्र है। रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, अनजान लोगों से सतर्क रहें, किसी भी आपात स्थिति में तुरंत GRP या RPF को सूचना दें। वाशिंग पिट स्टेशन पर रची जा रही यह खामोश साजिश, अगर समय रहते न पकड़ी जाती, तो कई यात्रियों की मेहनत की कमाई और चैन छिन सकता था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उस डर को जन्म लेने से पहले ही कुचल दिया। रेलवे परिसर में अपराधियों के लिए यह कार्रवाई खौफनाक चेतावनी है अब हर कदम पर पुलिस, हर साजिश पर शिकंजा और हर अपराधी पर कानून का वार तय है।
